Wednesday, Jul 16 2025 | Time 06:58 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का कहर! 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड


ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर, हल्की बारिश ने ही खोल दी सार्वजनिक स्थल की पोल

ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर, हल्की बारिश ने ही खोल दी सार्वजनिक स्थल की पोल

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: राजधानी रांची के हेहल स्थित ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है. हल्की बारिश ने ही इस सार्वजनिक स्थल की पोल खोल दी है. पूरा बस स्टैंड कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हो रही है जो छोटे बच्चों या बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे हैं.

 

रोजाना 200 से अधिक बसों का परिचालन

रांची का अंतर्राज्यीय ITI बस स्टैंड से रोजाना 200 से अधिक बसों का परिचालन होता है. लेकिन बरसात के मौसम में बस स्टैंड गटर में तब्दील हो जाता है. यहां काम करने वाले स्टाफ ने बताया कि बारिश में घुटनों तक कीचड़ जमा हो जाता है. यात्री जैसे-तैसे अपने कपड़े और सामान बचाते हुए बस तक पहुंचने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार फिसलकर गिर जाते हैं. ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से आने वाले यात्री यहां की दुर्दशा देखते हैं, तो रांची और झारखंड को लेकर एक नकारात्मक सोच उनके मन में बनती है.

 

निगम को सालाना लगभग 80 लाख रुपये की आमदनी 

बस स्टैंड से प्रतिदिन 200 से अधिक बसें गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे क्षेत्रों के लिए चलती हैं. यह स्टैंड न सिर्फ यातायात का अहम केंद्र है, बल्कि रांची नगर निगम के लिए राजस्व का भी बड़ा स्रोत है. निगम को सालाना लगभग 80 लाख रुपये की आमदनी होती है, लेकिन इसके विकास और रखरखाव की कोई योजना नजर नहीं आती.

 

यात्रियों के इंतजार के लिए कोई सुविधा नहीं

वहीं कुछ लोगों ने बताया कि यहां यात्रियों के इंतजार के लिए कोई सुविधा नहीं है. बैठना तो यहां खड़ा होना भी दुश्वार है. कीचड़ से पनप रही गंदगी और दुर्गंध से यात्री बस स्टैंड प्रवेश नहीं करते हैं. कई बार लोगों को सुलभ शौचालय तक पहुंच भी एक चुनौती बन जाती है. बस स्टैंड के पिछले हिस्से में बना यह शौचालय कीचड़ से घिरा हुआ है, जिससे वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया है. 

 

अब सवाल यह उठता है कि जब सरकार को सालाना यहां से लाखों का राजस्व मिलता है, तो यहां काम करने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं? लोग उम्मीद कर रहे हैं कि नगर निगम जल्द इस समस्या को गंभीरता से लेगा और बस स्टैंड की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाएगा.

 


 

 

 


 


 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव और झारखंड के सचिव के साथ की बैठक
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:29 PM

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सचिव के. श्रीनिवासन से एक महत्वपूर्ण बैठक की. यह उच्चस्तरीय बैठक झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को सशक्त बनाने पर केंद्रित रही.

कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:20 PM

झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अहम मुलाक़ात, संगठन और विभागीय कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:13 PM

झारखंड के लोकप्रिय एवं कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. यह भेंट मात्र औपचारिक नहीं रही, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और विभागीय कार्यों पर गंभीर, विस्तृत और प्रभावशाली चर्चा का केंद्र बनी.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड में 2 लाख लाभुकों के लिए पीएम आवास (ग्रामीण) स्वीकृत कराने का आग्रह
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:05 PM

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड के ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर रक्षा राज्य मंत्री ने चर्चा की. संजय सेठ ने प्रमुख रूप से झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया.

रांची रेंज के प्रभारी DIG बने इंद्रजीत महथा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:49 AM

IPS इंद्रजीत महथा को रांची रेंज के प्रभारी DIG बनाया गया है. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.